'जग जननी माँ वैष्णो देवी' - कहानी माता रानी की शो स्टार भारत पर ।

जग जननी माँ वैष्णोदेवी' शो में मशहूर सिंगर सोनू निगम और नेहा कक्कड़ गाएंगे जगराते के गीत !



स्टार भारत पर हाल ही में लांच हुए नए माइथो शो "जग जननी माँ वैष्णो देवी - कहानी माता रानी की" दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। इस शो में माँ वैष्णो देवी के कई रहस्यों को उजागर किया गया है। माँ का जन्म कैसे हुआ? उनका धरती पर जन्म लेने का मकसद क्या है? उन्हें पाप नाशिनी क्यों कहा गया है ? माँ का भंडारा क्यों किया जाता है और उन्हें खीर का भोग क्यों लगाया जाता है और वैष्णवी का भगवान नारायण से साक्षात्कार क्यों होता है? इन सभी सवालों के जवाब दर्शकों को इस शो की सहायता से मिल रहे हैं। इसी कड़ी में सबसे महत्वपूर्ण सवाल का जवाब दर्शकों को मिलने वाला है वह है माँ का जगराता क्यों किया जाता है। गौर करने वाली बात यह है कि शो के इस ट्रैक के लिए मशहूर सिंगर सोनू निगम और नेहा कक्कड़ ने इस जगराते के गीत को अपनी मधुर आवाज़ दी है ।


 'जग जननी माँ वैष्णो देवी' - कहानी माता रानी की शो सोमवार से शनिवार रात 9.30 बजे सिर्फ स्टार भारत पर ।