न्यूज़ीलैंड ने भारतीय यात्रियों से प्रेम, उम्मीद व प्रोत्साहन के संदेश साझा किए

टूरिज्म न्यूजीलैंड का अभियान, 'मैसेजेस फ्रॉम न्यूजीलैंड' भारतीयों को मनभावन किवी मेजबानी का अनुभव देगा



नई दिल्ली : न्यूजीलैंड पर्यटन ने स्टीवन डिक्सन, न्यूजीलैंड पर्यटन के क्षेत्रीय व्यापार के लिए विपणन प्रबंधक, एशिया एवं भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त, माननीय, डेविड पाईन की मौजूदगी में 'न्यूजीलैंड से संदेश' अभियान प्रस्तुत किया


'न्यूजीलैंड से संदेश में न्यूजीलैंडवासी अपने अंतर्राष्ट्रीय वेनाउ यानि परिवार के साथ उम्मीद व देखभाल के वीडियो साझा कर रहे हैं, जिनमें वो इस बारे में किवी का अद्वितीय दृष्टिकोण प्रस्तुत कर रहे हैं कि वो किसे ज्यादा जरूरी मानते हैंइस अभियान में उन स्थानीय लोगों को दिखाया गया है, जो सकारात्मकता व प्रोत्साहन द्वारा मनाकितंगा (मेजबानी) एवं कैतियकितंगा (जमीन के लिए देखभाल) के मूल्यों के समाहित करते हैं। इनमें परिवार, दोस्तों व प्रियजनों की उदारता एवं दयालुता के संपूर्ण संदेश समाहित हैं


इस फिल्म में पूछा गया है, "यदि आप दुनिया को कोई एक काम करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, तो वह काम क्या होगा?", न्यूजीलैंडवासियों ने इस प्रश्न के लिए दिल को छूने वाले उत्तर दिए। उनके जवाब थे, “एक दूसरे को ध्यान से सुनना', 'धरती पर प्रदूषण न करना, 'सकारात्मक रहना', 'शानदार यादें बनाना' एवं 'अनजान से बात करना और उनसे पूछना वे कैसे हैं आदि।


भारत में यह अभियान चलाने के लिए न्यूजीलैंड पर्यटन ने अपने भारतीय वेनाउ यानि परिवार के साथ साझेदारी करेगा, जिनमें वो प्रभावशाली लोग शामिल हैं, जो न्यूजीलैंड से प्यार करते हैं। वो इस देश के साथ अपने जुड़ाव एवं अपने व्यक्तिगत अनुभवों के बारे में बताएंगे।


इस अभियान के बारे में न्यूजीलैंड पर्यटन के क्षेत्रीय व्यापार विपणन प्रबंधक, एशिया, स्टीवन डिक्सन ने कहा, “पिछले कुछ महीनों में पर्यटन उद्योग पर कोविड-19 संकट का भारी असर हुआ है अब यह बहुत जरूरी है कि हम भारत में अपने पर्यटन व्यापार के दोस्तों व आगंतुकों से कनेक्टेड रहें। न्यूजीलैंड में मनुहीरी (मेहमान) वेनाउ (परिवार) बन जाते हैं। हम न्यूजीलैंडवासियों को इन संबंधों पर गर्व है और हम ये संबंध निरंतर व सदैव बनाए रखना चाहते हैं। न्यूजीलैंड से संदेश द्वारा हम अंतर्राष्ट्रीय वेनाउ के संपर्क में हैं, जिनमें भारतीय भी शामिल हैंहम उन्हें बता रहे हैं कि हम परिस्थिति के सामान्य होने व यात्रा के प्रतिबंध हटने के बाद अपने तटों पर फिर से उनका स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं।"


यह अभियान सोशल व डिजिटल चैनलों पर रिलीज किया जाएगाइनमें से हर एक 'संदेश' प्रदर्शित करेगा कि न्यूजीलैंड देश जीवन की जरूरी चीजों को महत्व देता है एवं अपने शुद्ध मूल्यों जैसे मनाकितंगा एवं कैतियकितंगा में विश्वास रखता है


न्यूजीलैंड पर्यटन भारत के साथ संबंधों के मजबूत बनाए हुए हैइसका उदाहरण मई, 2020 में पर्यटन व्यापार के प्रतिनिधियों के बीच किए गए हमारे सर्वेक्षण में सामने आयाइस सर्वेक्षण में खुलासा हुआ कि 99 प्रतिशत पर्यटन व्यापार संपर्क लॉकडाऊन की अवधि में न्यजीलैंड पर्यटन द्वारा आयोजित वेबिनार में शामिल होने के इच्छक थे


इस जरूरत को पूरा करने के लिए न्यूजीलैंड पर्यटन ने भारत में लॉकडाऊन की अवधि में दस वेबिनार आयोजित किए, जिनमें भारत से 5,000 पर्यटन प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया


इन वेबिनार्स की सफलता को आगे बढ़ाने एवं प्रतिनिधियों को संलग्न व शिक्षित करने के लिए न्यूजीलैंड पर्यटन इस सप्ताह एक 'आभासी सड़क यात्रा' लॉन्च करेगा। इस आभासी सड़क यात्रा में हर माह देश का एक अलग क्षेत्र दिखाया जाएगा। यह अभियान न्यूजीलैंड पर्यटन की पर्यटन व्यापार वेबसाईट पर साझा किया जाएगा