आरबी फाईट फॉर एक्सेस फंड' के लिए आरबी ने 32 मिलियन पाऊंड का योगदान दिया; कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए दिया गया योगदान

                                                   


'आरबी फाईट फॉर एक्सेस फंड' के लिए आरबी ने 32 मिलियन पाऊंड का योगदान दिया; कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए दिया गया योगदान


 दुनिया की अग्रणी हैल्थ एवं हाईजीन कंपनी, आरबी ने आज आरबी फाईट फॉर एक्सेस फंड लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य सभी को हैल्थ, हाईजीन एवं न्यूट्रिशन उपलब्ध कराना है। इस फंड के तहत, 32 मिलियन पाऊंड की अतिरिक्त राशि दी गई है, ताकि कोविड-19 की तेजी से फैलती महामारी की चेन को तोड़ा जा सके। यह फंड एक स्वच्छ व सेहतमंद दुनिया के निर्माण व संरक्षण के लिए आरबी का उद्देश्य व संघर्ष प्रस्तुत करता है।


जागरुकता एवं उपलब्धता वर्तमान परिदृश्य में सबसे ज्यादा आवश्यक हैं। इसलिए आरबी इंडिया ने इस फंड का उपयोग करने के लिए अनेक गतिविधियां शुरू की हैं, जो जानकारी एवं उत्पाद का वितरण सुनिश्चित करने के लिए लोगों के साथ संलग्न होने पर केंद्रित हैं। हमारे ब्रांड्स द्वारा फंड का उपयोग करने वाली गतिविधियों में शामिल हैं:


जरूरतमंद लोगों को उत्पाद उपलब्ध करानाः


0 हम भारत में सबसे कमजोर वर्ग को डेटॉल साबुन की 10 मिलियन यूनिट्स वितरित करेंगे।


0 बाईकर्स फॉर गुड के साथ साझेदारी में डेटॉल ने कोविड-19 के फैलने के दौरान सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियान, ‘हैंडवॉशकोरोना' लॉन्च किया है। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता नई दिल्ली-एनसीआर की गलियों में गए और उन्होंने कमजोर/सुविधाओं से वंचित परिवारों को 9 लाख डेटॉल साबुन वितरित किए।


0 हम 1 मिलियन लीटर डिसइन्फैक्टेंट उत्पाद वितरित करेंगे, जिनमें लाईज़ोल डिसइन्फैक्टेंट लिक्विड एवं हार्पिक टॉयलेट क्लीनर्स हैं। इनसे भारतीय राज्यों को इस संकट से लड़ने में, खासकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान एवं फ्रंटलाईन में रहकर काम करने वाले हैल्थ एवं सैनिटाईजेशन कर्मियों के काम में मदद मिलेगी।


० हम फार्मासिस्ट्स एवं हैल्थकेयर कर्मियों के लिए 3.5 मिलियन एन95 मास्क वितरित करेंगेयह सभी मख्य बाजारों में वितरित किए जाएंगे।


० टिकटॉक पर डेटॉल इंडिया, ‘द हैंडवॉश चैलेंज' अभियान को एक हफ्ते में 20 बिलियन व्यू मिले। इसमें युवाओं को हाथ धोने का महत्व समझाया गया। यह रिकॉर्ड-ब्रेकिंग अभियान पूरी दुनिया के बाजारों में प्रस्तुत किया गया है


० टीवी पर जानकारीयुक्त एडवरटाईज़मेंट द्वारा विस्तृत पहुंच: डेटॉल ने अग्रणी बॉलिवुड अभिनेत्री, माधुरी दी क्षत के साथ साझेदारी में रोचक पब्लिक सर्विस घोषणा, 'अपनीसुरक्षाअपनेहाथ', की है, जिससे दर्शकों को हाथ धोने का प्रोत्साहन मिले।


आरबी के ग्लोबल सीईओ, लक्ष्मण नरसिम्हन ने कहा, "हमने पिछले 200 सालों से उपभोक्ताओं की जिंदगी में परिवर्तन लाया है। हमारे ब्रांड मौजूदा कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में हाईजीन व हैल्थ को प्रोत्साहित करने में मुख्य भूमिका निभा रही है। मैंने कंपनी में इस उद्देश्य एवं हमारे संघर्ष को बढ़ाने के साहसी कार्य स्वयं देखेआरबी संस्थान में 'हम यह कर सकते हैं' में यकीन किया जाता है और मेरे साथी दुनिया को ज्यादा स्वच्छ व सेहतमंद बनाने के लिए निरंतर काम करते हैं। इस अभियान के तहत, भारत में हम डेटॉल साबुन की 10 मिलियन टिक्की समाज के सबसे कमजोर वर्ग को देंगे। हम 3.5 मिलियन एन95 (मेडिकल ग्रेड) मास्क फ्रंटलाईन हैल्थ कर्मियों को देंगे तथा विभिन्न राज्यों में काम कर रहे फ्रंटलाईन हैल्थ एवं सैनिटेशन कर्मियों तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठनों को 1 मिलियन लीटर डिसइन्फैक्टेंट उत्पाद जैसे लाईजोल सरफेस क्लीनर एवं हार्पिक टॉयलेट क्लीनर देंगे ताकि वो देश को स्वच्छ व सुर क्षत रख सकें। हम लोगों के व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए सरकार के साथ काम करते रहेंगे और अपनी इस साझेदारी को मजबूत करेंगे, जो हमने डेटॉल के बीएसआई अभियान के द्वारा विकसित की है।"


आरबी फाईट फॉर एक्सेस फंड कॉरिट से 50 फीसदी फंडिंग लेगा, जिसमें इसकी तीन बिज़नेस यूनिट्स, हाईज़ीन, हैल्थ एवं न्यूट्रिशन का समान योगदान होगा। किसी भी अभियान के लिए अधिकतम 1 मिलियन पाऊंड तक की राशि दी जाएगी। सभी प्रोग्राम्स को स्वतंत्र रूप से दुनिया में आरबी के सभी बेहतरीन अभियानों के केंद्रीय प्लेटफॉर्म एवं रिपोजिटरी, गूडेरा पर मापा व कैप्चर किया जाएगा