BMW की दुनिया से लक्जरी और परफॉर्मेंस का शिखर: BMW 8 सीरीज़ के दो नए अवतार अब भारत में।

पहली BMW 8 सीरीज़ ग्रान कूपे BMW द्वारा निर्मित सर्वाधिक लक्जुरियस स्पोर्ट्स कूपे है।



नंबर 8 सदैव से समाहित करता आ रहा है कि एक ड्रीम कार का क्या मतलब है। BMW के दो सर्वाधिक लक्जुरियस मॉडल – पहली BMW 8 सीरीज़ ग्रान कूपे एवं पहली BMW M8 कूपे आज भारत में लॉन्च किए गए। दोनों ही मॉडल सभी BMW डीलरशिप्स से ऑर्डर किए जा सकते हैं


ड्रीम कार की विरासत को आगे करते हुए पहली BMW8 सीरीज़ ग्रान कूपे हर वादे पर खरी उतरती हैयह चार पैसेंजर्स के लिए स्पोर्ट्स कार हैइसके अत्यधिक भावनाशील, खूबसूरत डिजाईन, बेहतर डाइनामिक क्षमता एवं विशाल इंटीरियर स्पेस के साथ यह BMW द्वारा निर्मित अब तक की सर्वाधिक लक्जुरियस स्पोर्ट्स कूपे है।


पहली BMW M8 कूपे में शानदार परफॉर्मेंस एवं प्रगतिशील लक्जरी का बेहतरीन फ्यूजन हैBMW के लक्ज़री क्लास में यह टू-डोर फोर सीटर स्पोर्ट्स कार सबसे शक्तिशाली, सर्वाधिक बोल्ड, साहसी एवं अनकॉम्प्रोमाईजिंग है। BMW MGmbh के सबसे शक्तिशाली इंजनों में से एक के साथ इसके M जींस को दैनिक उपयोग के लिए समायोजित किया गया है। यह लक्जुरियस वातावरण के साथ सर्वश्रेष्ठ मोटरस्पोर्ट फीलिंग प्रदान करती है, जो डाईनामिक परफॉर्मेंस की सीमाओं को चुनौती देने के लिए डिजाईन की गई है।


मिस्टर आर्लिंडो टेक्सेरा, एक्टिंग प्रेसिडेंट, BMW ग्रुप इंडिया ने कहा, “वो अग्रदूत, जो उत्कृष्टता के सर्वश्रेष्ठ स्तर तक पहुंच चुके हैं, वो केवल सर्वश्रेष्ठ ही चाहते हैं। वो जो कुछ करें, उसमें परफेक्शन तलाशते हैं तथा अन्य लोगों को ज्यादा ऊँचाई पर जाने के लिए प्रेरित करते हैं। यह कैरेक्टर के सब्सटैंस से उतना ही जुड़ा है, जितना व्यक्तित्व के सॉफिस्टिकेशन से। इन विशेषज्ञों के लिए BMW लक्ज़री एवं परफॉर्मेंस की परिभाषा फिर से लिख रहा है। पहली BMW 8 सीरीज ग्रान कूपे महत्वाकांक्षा एवं भावना, मौजूदगी एवं भव्यता के बीच की रचना है, यह उन प्रणेताओं की स्वाभाविक पसंद है, जो भविष्य का निर्धारण करते हैं। दूसरी तरफ, पहली BMW M8 कूपे के साथ हम अपने हाई-परफॉर्मेंस पसंद करने वाले ग्राहकों को संबोधित कर रहे हैंजब वो एक M8 अंदर कदम रखेंगे, वो एक्सलरेशन को माप लेंगे, इसकी पॉवर को भांप जाएंगे, लेकिन भावनाओं को नहीं, इसमें माप का केवल एक साधन गूजबंप्स है, और यही M8 में भरपूर है। लक्जरी सेगमेंट की ये दो टॉप-ऑफलाईन प्रस्तुतियां आपकी कल्पना की हर सीमा को परिभाषित कर देंगी।"


पहली BMW8 सीरीज़ ग्रान कूपे का स्टैंडअलोन कैरेक्टर इसके खूबसूरत लंबे डिजाईन, एथलेटिक अनुपातों एवं स्पोर्टिंग एक्सक्लुसिविटी की आभा के साथ जीवंत हो उठता हैइसके दो एक्स्ट्रा डोर एवं आकर्षक स्पेस, एक्सटेंडेड व्हीलबेस तथा शानदार राईड कम्फर्ट के साथ इसे दैनिक ड्राईविंग एवं लंबे सफर, दोनों में ही सर्वश्रेष्ठ ऑपरेटर बना देते हैं। जो लोग ज्यादा स्पोर्टी बनना पसंद करते हैं, उनके लिए पहली BMW 8 सीरीज़ ग्रान कूपे का सबसे बोल्ड अवतार, M स्पोर्ट एडिशन ऑफर में उपलब्ध है। वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक करें।


पहली BMW M8 कूपे दैनिक उपयोगिता के लिए अधिकतम परफॉर्मेंस एवं रेसिंग फ्लेयर का अद्वितीय कॉम्बिनेशन प्रदान करता है। शानदार हैंडलिंग एवं बेहतरीन स्टीयरिंग प्रेसिजन इसे उन दिनों के लिए उपयुक्त बनाते हैं, जब यूजर इसकी स्पोर्टिंग की कुशलता का अनुभव लेना चाहता है। वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक करें


पहली BMW 8 सीरीज़ ग्रान कूपे एवं पहली BMWM8 कूपे न केवल एक्सक्लुसिव लाईफस्टाई बल्कि व्यक्तिगत रुचि के अनुरूप भी ढल जाते हैं। जब ग्राहक अपनी कार को कॉन्फिगर करना शुरू करते हैं, तभी से अनेक पूर्वनियत पर्सनलाईजेशन विकल्प प्रस्तुत किए जाते हैं। इसके अलावा BMW इन्डिविज्युअल स्पेशल पेंट फिनिश की सर्वाधिक लक्जुरियस च्वाईस, हैंड क्राफ्टेड लेदर, इंटीरियर ट्रिम्स एवं अन्य ईक्विपमेंट डिटेल्स प्रस्तुत करते हैं, जो विविध श्रृंखला में उपलब्ध हैं, ताकि कार व्यक्तिगत स्टाईल स्टेटमेंट का अद्वितीय प्रतिरूप हो।


ये कार कंप्लीटली बिल्ट-अप यूनिट्स में BS VI पेट्रोल वैरिएंट्स में उपलब्ध हैं। इनके एक्स शोरूम मूल्य निम्नलिखित हैं -


BMW 840i ग्रान कूपे INR 1,29,90,000, BMW 8401 ग्रान कूपे 'M स्पोर्ट' एडिशन : INR 1,55,00,000, BMW M8 कूपे : INR2,15,00,000


* इनवॉइसिंग के वक्त चल रहे मूल्य लागू होंगे। एक्सशोरूम मूल्य में GST (कंसेशन शुल्क सहित) शामिल है, लेकिन इसमें रोड टैक्स, टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS), RTO वैधानिक टैक्स/शुल्क, अन्य स्थानीय टैक्स एवं इंश्योरेंस शुल्क शामिल नहीं। मूल्य /विकल्प किसी पूर्व सूचना के बिना परिवर्तित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए BMW डीलरशिप पर संपर्क करें।


पहली BMW 8 सीरीज ग्रान कूपे एवं पहली BMW M8 कूपे के ग्राहकों को BMW एक्सिलेंस क्लब की सदस्यता मिलेगी। एक्सक्लुसिविटी का दूसरा नाम, BMW एक्सिलेंस क्लब BMW ग्राहकों की विवेकी रुचि के अनुरूप सेवाएं देता है तथा लक्ज़री, ट्रैवल, लाईफस्टाईल एवं स्पोर्टस तथा एडवेंचर की दुनिया से अतुलनीय अनुभव व लाभ प्रस्तुत करता है। इसकी विशेषता ‘मनी कांट बाय' अनुभवों के निर्माण में निहित है, जो ग्राहकों को अन्य कहीं नहीं प्राप्त हो सकतेइस कार्यक्रम में चार मुख्य श्रेणियां हैं: बिस्पोक ट्रैवल, हाई लाईफ, ग्रांडस्टैंड एवं BMW प्रिविलेजेस। वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक करें


हाल ही में प्रस्तुत किए गए BMW कॉन्टैक्टलेस एक्सपीरियंस' का उपयोग कर ग्राहक अपने घर बैठकर पहली BMW 8 सीरीज ग्रान कूपे या पहली BMW M8 कूपे चुनकर कस्टमाईज कर सकते हैंwww.bmw-contactless.in पर लॉगऑन करके वो वाहन के एक्सटीरियर एवं इंटीरियर का 360° व्यू पा सकते हैं तथा एक बटन क्लिक करके सभी फीचर्स एवं पर्सनलाईजेशन विकल्प देख सकते हैं। उत्पाद के बारे में सभी सवालों, सर्विस पैकेज एवं फाईनेंस विकल्पों को डीलर प्रतिनिधि से ऑनलाईन बात कर समझा जा सकता है। वाहन के ब्रोशर, स्पेसिफिकेशंस के विवरण एवं अन्य दस्तावेज ऑनलाईन साझा किए जाते हैं ताकि कोई भी शारीरिक संपर्क न हो। भुगतान भी ऑनलाईन सुरक्षित तरीके से किए जा सकते हैंग्राहकों को अपनी ड्रीम कार अपने द्वारा बताए गए स्थान पर पूर्ण रूप से सैनिटाईजेशन किए जाने के बाद मिलेगी तथा वाहन के सभी दस्तावेज एक सैनिटाईज्ड एनवलप में दिए जाएंगेडिलीवरी लॉकडाऊन की अवधि के बाद सभी स्थानीय सरकारों के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए की जाएगी।