एनिमल प्लेनेट की 'द लॉयन किंगडम' गिर नेशनल पार्क के एशियाई शेरों को बचाने के भारत के अविश्वसनीय संघर्ष को प्रस्तुत करती है

                                               


एनिमल प्लेनेट की 'द लॉयन किंगडम' 10 हिस्सों की श्रृंखला गिर नेशनल पार्क के एशियाई शेरों को कैनाइन डिस्टेंपर वायरस से बचाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों के साहसिक प्रयासों पर केंद्रित होगी



देश का नंबर 1 वाइल्डलाइफ चैनल, एनिमल प्लेनेट जानवरों की दुनिया से अविश्वसनीय कहानियों को सामने लेकर आने के लिए समर्पित रहा है। इस दिशा में एक और कदम उठाते हुए, यह चैनल 27 जनवरी को रात्रि 9 बजे से दस हिस्सों की एक अविश्वसनीय श्रृंखला 'द लॉयन किंगडम' का प्रीमियर करने जा रहा है जो दर्शकों को खतरनाक कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) के साथ भारत के संघर्ष के अग्रिम मोर्चे का अनुभव उपलब्ध कराएगा। इस वायरस ने गिर नेशनल पार्क के जंगलों में दुनिया में आखिरी बचे एशियाई शेरों को समाप्त करने का खतरा पैदा कर दिया था। फिल्म निर्माता, उपमा भटनागर और कार्यकारी निर्माता और निर्देशक ऑप्टीमम टेलीविजन द्वारा निर्मित द लॉयन किंगडम की इस श्रृंखला को प्रसिद्ध पशु चिकित्सा सर्जन स्टीव लियोनार्ड प्रस्तुत करेंगे।


यह अविश्वसनीय सीरीज़ एशियाई शेरों के भाग्य और उनकी बीमारी के साथ लड़ाई की कहानी है, जिसने 1990 के दशक में तंजानिया के सेरेनगेटी नेशनल पार्क में एक घातक हमले में 1000 से अधिक शेरों का सफाया कर दिया था। अस्तित्व के लिए अपनी वीरतापूर्ण लड़ाई के साथ - भारत की शान के रूप में जाने जाने वाले इन शेरों ने वास्तव में अपने नाम को साकार कर दिया। हालांकि, इन शानदार जानवरों की अदम्य शक्ति के साथ पृष्ठभूमि में काम करने वाले वन विभाग और पशु चिकित्सकों के अथक प्रयासों ने वास्तव में इस आपदा को आशा की कहानी में बदलने में सहायता की है।


द लायन किंगडम, गिर राष्ट्रीय उद्यान के वन विभाग की कहानी है कि किस प्रकार उन्हों ने चौबीसों घंटे काम किया और भारी बारिश तथा बाढ़ और इनके कारण इलाके में मगरमच्छों की संख्या में वृद्धि से जूझते हुए भी उन्होंने जंगल के राजा को बचाया! पहली बार, न केवल दर्शकों को नवीनतम चिकित्सा उपकरणों के साथ जानवरों के लिए एक पूर्ण अस्पताल वाले भारत के एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान, गिर के पशचिकित्सा अस्पताल के कामकाज को देखने का अवसर मिलेगा बल्कि मानसन के दौरान गिर के बदलते स्वरूप को भी देखने का अवसर मिलेगा क्योंकि यह पहला अवसर है जब राष्ट्रीय उद्यान को बारिश के दौरान फिल्माया गया है


साई अभिषेक, डायरेक्टर- कंटेंट, फैक्चुअल एंड लाइफस्टाइल एंटरटेनमेंट - साउथ एशिया, डिस्कवरी ने कहा, "घातक सीडीवी वायरस में भारत की शान - गिर नेशनल पार्क के एशियाई शेर को प्रभावित करने की क्षमता थी। इतने बड़े संकट को संभालने के लिए हमारे वन विभाग द्वारा किया गया उत्कृष्ट कार्य एक ऐसी कहानी है, जिसे दुनिया के साथ साझा किया जाना जरूरी था" "यह श्रृंखला वन्यजीव संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इन अविश्वसनीय जानवरों और उन्हें बचाने के लिए काम करने वालों के प्रति दर्शकों के बीच गर्व और सहानुभूति की भावना पैदा करने के हमारे उद्देश्य का एक प्रमाण है।"


ऑप्टीमम टेलीविजन की कार्यकारी निर्माता और निदेशक उपमा भटनागर ने इस श्रृंखला के बारे में बात करते हुए कहा, "यह न केवल गिर में बल्कि आजादी के बाद से भारत के संपूर्ण संरक्षण के इतिहास में सबसे गंभीर चेतावनी थीदांव पर एक पूरी प्रजाति का अस्तित्व था – एशियाई शेर – जो दुनिया में कहीं और मौजद नहीं है। जब मैंने कई वैज्ञानिकों और संरक्षणवादियों को यह डर व्यक्त करते हए सना कि भारतीय शेर इस संकट से बाहर नहीं आ सकते हैं, तो मुझे वास्तव में चिंता हुई थी। गिर मेरे लिए बहुत खास है। मैंने यहीं पर अपनी पहली टीवी श्रृंखला, द लायन क्वींस ऑफ इंडिया फिल्माई थी। मैं इस जमीन, यहां के लोगों और उसके शाही जानवरों के साथ एक विशेष जुड़ाव महसूस करती हूं। हमने डिस्कवरी इंडिया के साथ बात की, जिसने स्थिति की गंभीरता को भांप लिया और हमें राष्ट्र के साथ अपनी कहानी साझा करने के लिए अपना पूर्ण रचनात्मक और लॉजिस्टिक समर्थन दिया।


एशियाई शेरों के बारे में  : एशियाई शेर पहले दक्षिण-पूर्वी यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्य पूर्व और भारत में पाए जाते थे। अत्यधिक शिकार और अकाल के कारण 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में इन शानदार बिल्लियों की संख्या कम हो गई। अंतिम जीवित एशियाई शेर केवल भारत में गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में गिर राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते हैं। और गिर के वन विभाग के अविश्वसनीय कार्यकर्ताओं को इस राजसी लेकिन संघर्षशील जानवर की अपेक्षाकृत स्वस्थ संख्या को 500 से अधिक करने में अटूट और पूर्ण समर्पण के साथ 140 वर्षों का समय लगा।


द लॉयन किंगडम का प्रीमियर एनिमल प्लेनेट और एनिमल प्लेनेट एचडी पर 27 जनवरी को रात्रि 9 बजे किया जाएगा।