स्कोप महाविद्यालय में टेक्यूप-III का आयोजन
स्कोप महाविद्यालय में टेक्यूप-III का आयोजन



भोपाल /  स्कोप कालेज ऑफ इंजीनियरिंग में, राजीव गाॅंधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मार्गदर्षन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शीर्षक वर्तमान औद्योगिक क्षेत्रों की जरूरतों के हिसाब से छात्र-छात्राओं में सॉफ्ट स्किल को बढ़ावा देना था। 
इस कार्यक्रम में संस्था के सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम, संस्था की परम्पराओं का निर्वहन करते हुये दीप प्रज्जवलन तथा सरस्वती वंदना से शुरू किया गया। स्वागत भाषण में संस्था के ग्रुप संचालक डाॅ. देवेन्द्र सिंह ने सभी का स्वागत किया और कहा कि जैसा कि राजीव गाॅंधी प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अपने सभी छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखकर वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहता है तथा हमारी संस्था भी विश्वविद्यालय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने छात्र-छात्राओं के चाहुमुंखी विकास में सतत् प्रयासरत् रहती है। इसी श्रृंखला में यह दो दिवसीय ‘‘साफ्ट स्किल फार इंडस्ट्री रेडिनेस’’ का शुभारंभ किया जा रहा है। डाॅ. राघव ने प्रख्यात स्पीकर प्रो. सौरव वासु-कोलकाता का स्वागत किया।
प्रो. वासु ने बडे ही मनोवैज्ञानिक तरीके से सभी छात्र-छात्राओं को साफ्ट स्किल के बारे में सूक्ष्म जानकारी प्रदान की। उन्होंने विभिन्न चरणों में छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार कैसे दिया जाये, किस तरह की तैयारी की जाये और किस तरह से अच्छे से अच्छा जाॅब लिया जा सके तथा जाॅब में भी किस तरह से सफलता के उच्चतम स्तर तक पहुचा जा सके। इन सभी विषयों पर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी तथा उन्होंने ने लाइव डिमंस्ट्रेशन के रूप से भी समझाया। पूरे दो दिवसीय कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी, वे काफी उत्साहित दिखे।
कार्यक्रम के अंत में, संस्था की टी. एण्ड पी. डायरेक्ट डाॅ. मोनिका सिंह तथा पोलेटेक्निक विंग के प्राचार्य डाॅ. वी.के. गुप्ता ने प्रो. सौरव वासु का धन्यवाद किया तथा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।