सबसे बड़ी ईस्ट-बेस्ड एनबीएफसी-एमएफआई, आरोहण फाईनेंशल सर्विसेस लिमिटेड, 2020 में इंडियाज 100 बेस्ट कंपनीज टु वर्क फॉर की सूची में 86 वें स्थान पर आई

                         


सबसे बड़ी ईस्ट-बेस्ड एनबीएफसी-एमएफआई, आरोहण फाईनेंशल सर्विसेस लिमिटेड, 2020 में इंडियाज 100 बेस्ट कंपनीज टु वर्क फॉर की सूची में 86 वें स्थान पर आई


मुम्बई।आविष्कार ग्रुप की अंग, आरोहण फाईनेंशल सर्विसेस लिमिटेड को ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट द्वारा 2020 के लिए इंडियाज़ 100 बेस्ट कंपनीज़ टू वर्क फॉर की सूची में रखा गया है। ईस्ट की सबसे बड़ी एवं देश की अग्रणी एनबीएफसी-एमएफआई में से एक, आरोहण को देश के इस सबसे बड़े अध्ययन में 86 वें स्थान पर रखा गया है। साल 2020 में विविध क्षेत्रों के उद्योगों के 1000 सस्थानों ने इस आंकलन के लिए आवेदन कियाइस सर्वे में 21 लाख से ज्यादा कर्मचारियों का फीडबैक लिया गया उसके बाद सर्वश्रेष्ठ 100 की सूची तैयार की गईआरोहण बीएफएसआई 2020 में भारत के सर्वोच्च 25 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों की सूची में भी आया था। यह आंकलन भी ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट द्वारा किया जाता है


यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि आरोहण सभी कर्मचारियों के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क है और यह संगठन उच्च भरोसा, उच्च परफॉर्मेंस संस्कृति – विश्वसनीयता, सम्मान, निष्पक्षता, गर्व एवं भाईचारे के निर्माण के सभी 5 क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ है। यह अध्ययन 21 से ज्यादा उद्योगों के 21 लाख से ज्यादा कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है


पुरस्कार देने वाला संगठन, ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट उच्च विश्वास, उच्च प्रदर्शन संस्कृति की पहचान, निर्माण व नियंत्रण करने के लिए 'ग्लोबल अथॉरिटी' है, जिसे कार्यस्थल संस्कृति में 'गोल्ड स्टैंडर्ड' माना जाता है। ग्रेट प्लेस टू वर्क कर्मचारियों के फीडबैक एवं संस्थानों में क्रियान्वित विधियों की गुणवत्ता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल की पहचान करता है। इस आंकलन के परिणामों को कोई भी ज्यूरी या व्यक्ति प्रभावित नहीं कर सकता।


इस उपलब्धि पर कर्मचारियों को बधाई देते हुए, मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री मनोज नाम्बियार ने कहा, "आविष्कार ग्रुप की संस्कृति के अनुरूप, आरोहण का मानना है कि संलग्न कार्यबल के साथ कंपनियां दीर्घकाल में बेहतर प्रदर्शन करती हैंहमारी प्राथमिकता सदैव एक ऐसे वातावरण का निर्माण करना है, जो इस विश्वास को सत्यापित करता हो। 2020 में इंडियाज़ बेस्ट कंपनीज़ टू वर्क फॉर के लिए हमारा चयन, खासकर माईक्रोफाईनेंस के सेक्टर में हमारे विश्वास व प्रतिबद्धता का प्रमाण है।"


इस प्रतिष्ठित सम्मान के बारे में हेड ऑफ एचआर, श्री प्रशांत राय ने कहा, “कर्मचारियों को सकारात्मकता एवं उद्देश्यपूर्ण वातावरण प्रदान करना आरोहण की संस्कृति में गहराई तक समाया हुआ है। मौजूदा वैश्विक महामारी के मुश्किल समय में यह और ज्यादा परिलक्षित होता हैइंडियाज़ बेस्ट कंपनीज़ टू वर्क फॉर 2020 के लिए हमारा चयन संगठन में सही प्रतिभाओं को आकर्षित करने व उन्हें मजबूत करने में मदद करेगा।"